Home / Flash / जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी अध्यक्षता में जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

बहराइच । शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) के तहत गठित जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान टास्कफोर्स के ब्लाक स्तरीय सदस्यों के प्रशिक्षण का अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी के.बी. वर्मा ने बताया कि टास्क फोर्स में डिस्ट्रिक रिसोर्स ग्रुप (डी.आर.जी.) के 70 सदस्य पूर्व से ही प्रशिक्षण प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त टास्कफोर्स के ब्लाक स्तरीय सदस्य प्रत्येक ग्राम

पंचायत के पाॅच-पाॅच सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिसमें गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, स्वयं सहायता समूह व सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षित सदस्यों का दायित्व होगा कि वह ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार करने में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही को मानकों का अनुपालन करते हुए समय से पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में संचालित हो रहे मिजिल्स रूबेला कार्यक्रम में हर संभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जब भी ग्राम के भ्रमण पर जाये ंतो शौचालय निर्माण की स्थिति का भी जायज़ा लें और तद्नुसार सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा शेष मणि सिंह, उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, अधि.अभि. जल निगम आर.बी. राम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *