Home / Flash / राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 9156 वाद/प्रकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 9156 वाद/प्रकरण

बहराइच । मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मंे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कुल 9156 वादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित वादों/प्रकरणों में सम्मनीय अपराधिक वाद के 3841 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के 14 वाद, विद्युत बिल के 01, वैवाहिक मामलों के 74 वाद, व्यवहारिक के 14 मामले, सेवा सम्बन्धी 02, बैंक वसूली सम्बन्धी 1404 व अन्य प्रकृति के 2330 तथा राजस्व के 1476 वाद निस्तारित किये गये।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बसन्त कुमार जाटव ने बताया कि प्री-लिटिगेशन लोक अदालत में बैंक वसूली के 1379 मामले, टेलीफोन बिल के 25 मामले, सेवा सम्बन्धी 02, आपराधिक 10 वाद

व राजस्व सम्बन्धी 2237 मामले, कुल 3653 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 3653 प्रकरण व लम्बित वादों के 5503 कुल 9156 वादों का निस्तारण किया गया। श्री जाटव ने बताया कि उक्त निस्तारित मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं में प्रतिकर की धनराशि रू. 48,64,000=00, आपराधिक वादों में अर्थदण्ड की धनराशि रू. 16,380=00व बैंक वसूली मामलों में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 4,74,83,858=00 रही।

उल्लेखनीय है कि पूर्वान्ह में जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम द्वारा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न बैंकों एवं विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। स्टालों के अवलोकन के दौरान ग्राम एैरिया लोनियनपुरवा निवासी राम किशन व मोहल्ला सूफीपुरा निवासी मोहम्म्द शफीक, सरैय्या नानपारा निवासी रामादल वर्मा से जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त करने पर सम्बन्धित ने आयोजन को अत्यन्त उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को त्वरित व सस्ता न्याय प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी मृदुलेश कुमार सिंह, मदन पाल सिंह, मोहम्मद रियाज़, सुनील कुमार मिश्रा, सुरेश चन्द द्वितीय, नन्द प्रताप ओझा, सुभाष चन्द्र सप्तम, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र सचान, जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, अमित कुमार पाण्डेय, बसन्त कुमार जाटव, नवनीत कुमार भारती, श्रीमती शिखा यादव, सुश्री रोमा गुप्ता, पुरूषोत्तम अवस्थी, नमितेश गुप्ता, अविरल सिंह व धर्मेन्द्र कुमार यादव व अन्य न्यायिक अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, अधिवक्ता व वादकारीगण मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *