Home / उत्तर प्रदेश / ऊनी दरी/कालीन की इकाई स्थापित करने हेतु 20 दिसम्बर तक करे आवेदन

ऊनी दरी/कालीन की इकाई स्थापित करने हेतु 20 दिसम्बर तक करे आवेदन

जौनपुर (सू0वि0) । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (व्क्व्च्) योजना के अन्तर्गत जनपद-जौनपुर में चयनित ऊनी दरी/ कालीन का चयन किया गया है। ऊनी दरी/कालीन की इकाई स्थापित करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 07.12.2018 से 20.12.2018 तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र के साथ समस्त कागजात सहित दो प्रतियों में 21 दिसम्बर 2018 तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में जमा कर दें। आवेदन कर्ताओं को साक्षात्कार की तिथि बाद दी जायेगी। योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को अधिकतम 20.00 लाख तक की सब्सिडी/मार्जिन मनी देय होगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जौनपुर से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *