Home / उत्तर प्रदेश / अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना धान/मक्का विक्रय करें किसान भाई

अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना धान/मक्का विक्रय करें किसान भाई

जौनपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत सभी किसान भाईयों को अवगत कराया है कि इस वर्ष जनपद में 06 संस्थाओं के माध्यम से कुल 97 क्रय केन्द्र धान खरीद व मक्का खरीद हेतु 05 क्रय केन्द्र (सदर मण्डी, मुंगराबादशाहपुर मण्डी, बदलापुर, बरसठी, शाहगंज) अनुमोदित/संचालित कराये गये हैं। अब तक जनपद में 2602.864 मी0टन धान खरीद 823 किसानों से व मक्का 16.80 मी0टन 08 किसानों के माध्यम से की जा चुकी है। किसान भाईयों द्वारा 9862 पंजीकरण कराया गया है। किसान का पंजीयन विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर किया जा रहा है। कृषक भाई अपना नवीन पंजीयन स्वयं जनसूचना केन्द्र, इण्टरनेट कैफे के माध्यम से करायेंगे। पंजीकरण के लिये ऑनलाइन खतौनी, आधार कार्ड/पहचान पत्र, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति व मोबाइल नम्बर साथ में लेकर पंजीकरण करायें। पंजीकरण कराये जाने के उपरान्त किसान भाई अपना धान/मक्का मानक के अनुरूप तैयार कर अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना धान/मक्का विक्रय करें एवं मूल्य समर्थन योजना का लाभ पायें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *