नई दिल्ली । राम मंदिर निर्माण को लेकर जहाँ चारो तरफ आवाज उठने लगी है । महाराष्ट्र से शिवसेना प्रमुख अपने सैनिकों के साथ अयोध्या मे डेरा डाल दिया । शिवसेना प्रमुख भी राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा को आड़े हाँथो लिया । पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुद्दे पर बयान दिया है । राजस्थान के अलवर मे चुनावी रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण की राह में कांग्रेस रोड़े लगा रही है । उन्होंने कहा ‘अयोध्या मामले पर कांग्रेस न्यायिक प्रक्रिया में दखल दे रही है । अयोध्या मामले पर कांग्रेस के वकील ने कोर्ट में सुनवाई टालने की अपील की थी । कांग्रेस बहुत बड़ा खेल खेल रही है ।
मोदी ने कहा ‘सुप्रीम कोर्ट के बड़े-बड़े वकीलों को कांग्रेस राज्यसभा में भेजने लगी है । बीजेपी के पास अभी राज्यसभा में बहुमत नहीं है । लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस गंदा खेल खेल रही है । सुप्रीम कोर्ट के वकील राम मंदिर के मामले में दबाव डालते हैं । वे कहते हैं कि 2019 तक इस केस पर फैसला मत दो । इस तरह दबाव बनाने की राजनीति चल रही है ।

उन्होंने कहा ‘आज राज्यसभा के सदस्य बड़े वकील सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग लाकर डराने की कोशिश करते हैं । संवेदनशील मुद्दों को सुनने से रोकने का पाप कर रहे हैं । ये लोग देश की न्यायपालिका को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं । देश इसके लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगा । लेकिन हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए काम करेंगे । हम इनके काले मंसूबों को लोकतंत्र के मंदिर में कभी पूरा नहीं होने देंगे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal