दिल्ली । उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके मे उस समय हड़कंप मच गया जब मार्केट की एक दुकान मे आग लग गई । आग की सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग लगने के बाद अगल-बगल के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी है।
आग बुझाने के लिए दमकल कर्णियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग इतनी भयानक है कि उसने आस पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल आग किस कारण से लगी है इसका पता नहीं चल पाया है।आग लगने का कारण जाँच के बाद ही पता चल पाएगा । कुछ लोगों का कहना है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग के कारण लाखों का नुकसान होने की आशंका है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal