कानपुर । थाना जूही पुलिस द्वारा साइड नं0 1 के पास चैन छीनने के प्रयास की सूचना पर जूही यार्ड के पास मोटर साइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिससे एक आरक्षी सुधीर कुमार घायल हो गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मोटर साइकिल से भाग गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 1 जीवित व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश शाबेज उर्फ छोटू एवं आरक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शाबेज उर्फ छोटू के विरूद्ध जनपद कानपुर नगर के थाना किदवईनगर, कर्नलगंज, चकेरी आदि पर लूट, डकैती, चोरी आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा थाना किदवईनगर के मु0अ0सं0 246/18 धारा 399/402 भादवि व थाना चकेरी के मु0अ0सं0 1228/18 धारा 394/411 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित था ।
इस संबंध में थाना जूही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-शाबेज उर्फ छोटू निवासी 05/20 नई ईदगाह कालोनी थाना कर्नलगंज जनपद कानपुरनगर ।
बरामदगी
1-एक तमंचा 315 बोर, 1 जीवित व 2 खोखा कारतूस
Home / उत्तर प्रदेश / पुलिस कार्यवाही में 25,000 रूपये पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार एक तमंचा 315 बोर, जीवित व खोखा कारतूस बरामद
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal