Home / Flash / विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

चित्रकूट । (सू0वि0) । जिलाधिकारी श्री विशाखा जी0 की अध्यक्षता में शासन द्वारा निर्धारित विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में राट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंन योजना,181 महिला हेल्प लाइन योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, राट्रीय ग्रामीण अजीविका मिन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राट्रीय ग्रामीण पेयजल मिन, राट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पारर्दा किसान सेवा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना, उवर्रक की उपलब्धता एवं वितरण, नगरीय स्ट्रीट लाईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिन, सिल्ट सफाई आदि बिन्दुओं की विस्तारवार समीक्षा की। उन्होंने जिला चिकित्सा अधीक्षक को निर्दे दिये कि जिला अस्पताल के कैम्पस में सभी प्रकार की दवा उपलब्ध होना चाहिये अस्पताल में गरीब व्यक्ति इलाज कराने आता है ऐसी दा में यदि बाहर की दवा लिखी जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। गरीबों के लिये सरकार ने नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की है तो मरीज की किसी प्रकार की धनराशि नही खर्च होनी चाहिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिला अस्पताल में एक प्रदान बोर्ड लगवाया जाय। जिसमें लिखवाया जाय कि जिला अस्पताल में सभी दवाये उपलब्ध हैं तथा प्रधानमंत्री जन औाधि केन्द्र भी संचालित है जिसमें दवायें बहुत ही कम रेट पर उपलब्ध हैं जिन्हे मरीज आसानी से क्रय कर सकता है। यदि डाक्टर बाहर की दवायें लिखते हैं तो इसकी सूचना देने हेतु इस बोर्ड पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जन औषधि केन्द्र एवं जिलाधिकारी के मोबाइल नम्बर लिखे जायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना जो 29 नवम्बर 2018 की तिथि निश्चित की गयी है इसकी बैठक कराकर ग्राम प्रधानों व स्वयंसेवी संगठनों को लेकर अधिक से अधिक जोड़ो का विवाह कराया जाय। राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि जो ग्राम पंचायतों में पड़ी है उसके लिये ग्राम पंचायत कार्य योजना बनाकर विकास संबंधी कार्य तुरन्त करायें जायें। जिन ग्राम पंचायतों को धनराशि व्यय करने हेतु नोटिस दी गयी थी उनमे से कितने के जवाब आये हैं तत्काल उपलब्ध कराये जायं। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध धनराशि से पंचायतों में दो-दो चारागाहों हेतु स्थान चिन्हित कराकर इनके निर्माण कराये जायें। गौशाला संचालन समिति की बैठके करें इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर उनके सुझाव लें और इसमें एक सप्ताह में कार्य प्रारम्भ करायें। राट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना पर जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि जो पेयजल योजनायें खराब है उन्हे चालू कराने के लिये एक बैठक करायी जाय और जिन योजनाओं में धनराशि दी गयी है उसके कितने कार्य हुये उसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध करायें। गढ्ढा मुक्त सड़को पर कहा कि मेरे पिछले बैठक में निर्देश देने के बावजूद भी इनका निरीक्षण नहीं कराया गया। संबंधित अधिशाशी अभियंता को निर्देश दिये कि इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये । आप लोग कल ही इस कार्य का निरीक्षण कर रिर्पोट दें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में स्थिति संतोजनक न पाये जाने पर परियोजना अधिकारी डूडा को सख्त निर्दे दिये कि इसमें व्यक्तिगत ध्यान देकर आवासों को पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ाचालयों का शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण कराकर ओडीएफ.कराने की कार्यवाही सुनिचित करें।
तदोपरान्त निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक कर जनपद में कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्दे दिये कि समस्त कार्यदायी संस्थाएं अपने से संबंधित समस्त निर्माण कार्यों को समय से आवंटित निर्धारित धनराशि से कार्यों को पूर्ण करायें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड प्रथम को निर्देश दिये कि कई सड़कों पर बड़े-बड़े गढ्ढे हैं जिनसे वाहन दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं हैं। इन्हें तुरन्त ठीक कराया जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी परिद उप निदेक को पत्र लिखकर इनसे जानकारी हासिल की जाय कि इनके द्वारा जनपद में कौन-कौन से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं ओर इनके निर्माण कार्य में कोई प्रगति क्यों नहीं हो रही है। यू.पी.सिडको जो निर्माण कार्य करा रहा है उसका सत्यापन तकनीकी टीम से कराया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, उप निदेक कृा,जिला कृा अधिकारी,परियोजना निदेक,उपायुक्त मनरेगा,जिला विकास अधिकारी,उपायुक्त एनआरएलएम. तथा खण्ड विकास अधिकारियों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *