Home / उत्तर प्रदेश / पत्रकार दिवस पर संघ ने खबरों में निष्पक्षता का संकल्प लिया 

पत्रकार दिवस पर संघ ने खबरों में निष्पक्षता का संकल्प लिया 

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने आज राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर खबरों में सुचिता और निष्पक्षता का संकल्प लिया। संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह दिवस पत्रकारिता जगत के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह हम पत्रकारों को खबरों को लेकर कुछ नया करने की प्रेरणा देता है।
संघ के सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस हम सब के गर्व का दिवस है। हम पत्रकारों को यह दिन यह प्रेरणा देता है कि हम सभी समाज के प्रति अपना दायित्व का निर्वहन अपने कलम से पूरी जिम्मेदारी से करें।
पत्रकारिता दिवस पर महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी, राजेंद्र सिंह, विनोद तिवारी, कपिलदेव मौर्य, लोलारक दुबे,सतीश सिंह, शशिमोहन सिंह छेम, मनोज वत्स, शम्भू सिंह, अखिलेश तिवारी अकेला राकेश कांत पांडेय , मनोज उपाध्याय वीरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र पांडेय, आदि पत्रकारो शुभकामनाएं दी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *