चित्रकूट। प्राचीन कुश्ती कला विधा को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा द्वारा अपने पैतृक गांव हनुवा में गुरूवार को अखिल भारतीय विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले देश के कई प्रांतों के नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाडें में कुश्तीकला के दांव-पेंचों का जोरदार प्रदर्शन कर उमडे जनसैलाब का जमकर मनोरंजन किया।चित्रकूटधाम मंडल बांदा के डीआईजी मनोज तिवारी ने दंगल का उदघाटन किया।इस मौके पर पूर्व मंत्री

एवं मानिकपुर विधायक आर0के0सिंह पटेल एवं चित्रकूट विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
बुंदेलखंड के नामी पहलवान रहे स्व0राजा भाई मिश्र की स्मृति में गुरूवार को चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकास खंड अन्तर्गत हनुवा गांव में बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा द्वारा अखिल भारतीय विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया।जिसका शुभांरभ चित्रकूटधाम मंडल बांदा के डीआईजी मनोज तिवारी ने किया।इस मौके पर डीआईजी श्री तिवारी ने कहा कि कुश्ती कला भारत की प्राचीन विधा है।सरंक्षण और प्रोत्साहन के अभाव में यह प्राचीन विधा आज विलुप्त होने की कगार पर है।उन्होने सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा द्वारा अपने पिता स्व0राजाभाई मिश्र की स्मृति में पैतृक गांव हनुवा में अखिल भारतीय दंगल का आयोजन किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों एवं शासकीय और सामाजिक सहयोग और प्रोत्साहन से ही इस प्राचीन विधा का संरक्षण और संवर्धन किया जा सकता है।वहीं आयोजक बांदा-चित्रकूट सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि शारीरिक शौष्ठव की प्राचीन विधा कुश्ती कला को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से लगातार 11 वर्षो से उनके द्वारा हनुवा गांव में राष्ट्रीय स्तर के दंगल का आयोजन किया जा रहा है।उन्होने बताया कि दंगल में देश के कई प्रांतों के नामी-गिरामी पहलवानों के साथ-साथ बुंदेलखंड के सभी जिलों के कुश्ती के दांव-पेचों के जानकार हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है।इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जाता है। दंगल में नेपाल की बंटी और पंजाब की रूबी महिला पहलवान के दांव-पेंच देखकर लोग दंग रह गये। दोनों महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में नेपाल की बंटी ने जीत हासिल की।इसके अलावा मथुरा के झब्बू और चित्रकूट के राजकरन के बीच मुकबला हुआ।जिसमें चित्रकूट के राजकरन ने मथुरा के झब्बू को पटकनी देकर जीत हासिल की।वहीं पहलवान दिनेश ब्रम्हचारी झलोखर व घनश्याम जालौन के बीच कुश्ती हुई। जिसमें दिनेश विजयी हुए। इसी प्रकार तमाम पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां, सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, कामदगिरि प्रमुख द्वार के संत मदनगोपाल दास महाराज, समाजसेवी कमलेश मिश्र, राजापुर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, कर्वी ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह, मऊ ब्लाक प्रमुख समेत हजारों की तादाद में आसपास गांवों के लोगों ने दंगल में पहलवानों के दांव-पेंच देख दांतों तले उंगली दबा ली। कार्यक्रम का संचालन हबीब खां ने किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी,विधायक प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह,निजी सचिव ओमनारायण दूबे,समाजसेवी कमलेश कुमार आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal