जौनपुर । ( सू.वि.) । राजकीय पालीटेक्निक, जौनपुर में 15 नवम्बर 2018 को वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2018-19 के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ प्रातः 11.00 बजे मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रसाद संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा (पूर्वीक्षेत्र) वाराणसी द्वारा किया गया संस्था प्रधानाचार्य राज कुमार रेयन ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह् भेट किया गया। मुख्य अतिथि के सामने 800 मीटरदौड़ में शशिकान्त मौर्या, सूरज यादव एवं प्रवेश यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा 400 मीटर दौड़

में बालिका वर्ग में कु0 अंकिता सिंह, अंकिता कुमारी एवं निशा वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के महत्व को भी बताया और कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है अर्थात जिस प्रकार से समाज के विकास के लिए पढ़ाई जरूरी है उसी प्रकार से खेलकूद हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ए0के0 मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी, मो0 रिजवान हाशमी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी एवं जितेन्द्र बहादुर क्रीड़ा प्रभारी, की देखरेख में सम्पन्न कराया जा रहा है। इस अवसर पर रामकुमार, अनूप कुमार, रूपेश कुमार डा0 साधना मौर्या, श्रीमती रंजीता सिंह, रणजीत कुमार, प्रताप कुमार, रामचेत, कैलाश नाथ, विजय प्रकाश सिंह कमर अब्बास, श्रीमती संजू तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शशिबाला द्वारा किया गया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal