जौनपुर ।( सू.वि.) । खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मक्का क्रय व्यवस्था सम्बन्धी आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ.प्र. जवाहर भवन लखनऊ द्वारा जारी समय सारिणी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वि.रा./प्र0अ0 मक्का खरीद आर.पी. मिश्र ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को अवगत कराया है कि सरकार द्वारा 15 नवम्बर 2018 से समर्थन मूल्य रु0 1700.00 प्रति कुं0 की दर से मक्का की खरीद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी मक्का क्रय केन्द्रों पर वही किसान अपनी उपज को बेच सकेगा, जिसका पंजीकरण खाद्य विभाग की वेबसाइट fes.up.gov.in पर होगा। पंजीकरण हेतु किसान भाई किसी भी जनसेवा केन्द्र/साइबर कैफे अथवा अपने निजी कम्प्यूटर से विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर/करा सकते है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal