मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । ग्रामसभा सराय रुस्तम में के०डी०पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा नेता शैलेन्द्र साहू ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिवस पर केक काटकर बालदिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मे अन्य अतिथियों में साथी पत्रकार विरेन्द्र कुमार , पत्रकार रामकुमार जायसवाल , ग्राम प्रधान मल्लू साहू द्वारा अलग- अलग झांकियों के कमरों

का भी फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पूर्व में हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित हुए अभ्यर्थियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर बैधनाथ साहू, विद्यालय प्रबंधक श्रीमती वन्दना देवी, प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद जी,आचार्य अमित कुमार साहू, अशोक यादव ,गुलाब ,सतीश ,राजेश व विवेक ,रेखा ,सविता ,प्रियंका ,व गुंजन ,व विद्यालय परिवार तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal