बुलन्दशहर । थाना खुर्जानगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मुण्डाखेडा चैराहे पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी रफीक उर्फ पतंगा उर्फ सलमान घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया एवं उसका एक साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 05 जीवित व 01 खोखा कारतूस एवं 01 बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार पुरस्कार घोषित अपराधी रफीक उर्फ पतंगा उर्फ सलमान एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थानों में लूट, बलबा, हत्या का प्रयास एवं आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना खुर्जानगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 1049/2018 धारा 392 भादंवि एवं मु0अ0सं0 1232/2018 धारा 307/414 भादंवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इस सम्बन्ध में थाना खुर्जानगर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रफीक उर्फ पतंगा उर्फ सलमान निवासी ग्राम रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर।
बरामदगी
1. 01 पिस्टल 32 बोर, 05 जीवित व 01 खोखा कारतूस बरामद
2. 01 मोटर साइकिल बिना नम्बर
Home / उत्तर प्रदेश / पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार , 1 पिस्टल 32 बोर, 5 जीवित, 1 खोखा कारतूस 1 मोटर साइकिल बरामद
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal