जौनपुर। (सू.वि.) । प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि मा. राज्य मंत्री नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास उ.प्र. मा. गिरीश चन्द्र यादव 15 नवम्बर 2018 को 08.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे। 12 बजे कलापुर सेक्टर की बूथ समितियों को सम्मान समारोह बूथ संख्या 01, 04, 05 अहिलोपरशुरामपुर, बूथ संख्या 16 नदौली, बूथ संख्या 15 धमऊर में भाग लेंगे। इसके उपरान्त मा. राज्यमंत्री जी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम लोनिवि में करेंगे। 16 नवम्बर को प्रातः 08.00 बजे से 10.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे। 11.00 बजे उदा देवी पासी का शहीद दिवस समारोह में टी.डी. महिला कालेज जौनपुर में भाग लेंगे। 11.30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम लोनिवि जौनपुर में करेंगे। 17 नवम्बर को प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे। 12.00 बजे कमल संदेश बाइक रैली टी.डी. कालेज जौनपुर से करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 18 नवम्बर को प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जनसुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त 11.00 बजे होमियों फ्रेन्डस साइटफिक सेमीनार एवं पत्रिका का विमोचन वाजिदपुर तिराहा स्थित ग्रैण्ड उत्सव मोटल में करेंगे। अपरान्ह 03.00 बजे बदलापुर में भरत मिलाप मेला का उद्घाटन समारोह में भाग लेने के उपरान्त लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal