Home / Flash / नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाइयों का लगा ताता

नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाइयों का लगा ताता

सुजानगंज, जौनपुर । जौनपुर जिले की सुजानगंज में स्थित सावित्री गेस्ट हाउस में विशाल अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में देश के सभी हिस्सों से चलकर स्वजाति बंधुओं का आगमन हुआ । इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय उमर वैश्य महासभा के गठन को लेकर

हुआ । इस कार्यक्रम के संचालन श्यामधर एडवोकेट इलाहाबाद कर रहे थे । उनके सहयोगी डॉक्टर राकेश कुमार गुप्त भी बीच-बीच में कार्यक्रम को संचालित कर रहे थे । इस कार्यक्रम में मुंगरा बादशाहपुर नगरपालिका परिषद के के पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त को उनके स्व जाति बंधुओं ने उमर वैश्य महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

पद का दायित्व दिया । सभी स्वजाति बंधुओं ने एक सुर में कपिल मुनि का हाथ उठाकर समर्थन किया । उनके अध्यक्ष बनने के बाद साथ में महामंत्री का पद श्यामधर एडवोकेट इलाहाबाद को भी हाथ उठाकर समर्थन किया । सभी सजातीय बंधुओं ने दोनों पदाधिकारियों का ताली बजाकर स्वागत और अभिनंदन भी किया । इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी राजकुमार गुप्त नेताजी ,कार्यसमिति सदस्य घनश्याम गुप्त ,मुंबई कार्यसमिति सदस्य शिव कुमार ,उपाध्यक्ष सूरत आलोक कुमार गुप्ता प्रबंधक सिटी पब्लिक स्कूल ,सदस्य

कार्यसमिति बृजेश कुमार गुप्त, कछवा अजय कुमार गुप्त ,बनारस श्याम सुंदर ताऊजी जगदंबा जी नागपुर दिनेश जी मुंबई विश्वामित्र मुंगरा बादशाहपुर, जितेंद्र कुमार गुप्त सभी कार्य समिति के सदस्य इस कार्यक्रम में मौजूद रहे । इसके अलावा अहमदाबाद, सूरत, नागपुर, मुंबई दिल्ली, कानपुर, लखनऊ ,प्रतापगढ़ ,बनारस, गोपीगंज ,सुरियावा ,कछवा ,भदोही ,मिर्जापुर, घोरावल व मुंगरा बादशाहपुर के हजारों हजार सजातीय बंधु मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के आयोजन के पदाधिकारी राजकुमार नेता कार्यसमिति सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष

बनने पर कपिल मुनी गुप्त के इस पूरे उमर वैश्य समाज में बहुत ही हर्षोल्लास है और एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । महामंत्री बनने पर श्यामधर ने बताया कि निश्चित अब इस समाज की दिशा और दशा एक बेहतर बनेगी और यह समाज उमर वैश्य का सभी वर्गों को लेकर के आगे बढ़ेगा । श्यामधर ने बताया गरीबों के उत्थान के लिए सजातीय बंधुओं की बच्चियों जो गरीब परिवार से आते हैं उनकी शादी विवाह के लिए भी हमारा यह समाज हमेशा खड़ा रहेगा । नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनी से हुई बातचीत में कपिल मुनि गुप्त ने कहा कि मैं इस समाज को एक साथ लेकर चलूंगा। किसी को हमसे शिकायत नहीं होगी मैं हमेशा इस समाज के लिए काम करूंगा और हमारे लायक जो भी सेवा और सहयोग आएगा उसके लिए मैं निश्चित हमेशा तैयार रहूंगा । लोगों ने जिस तरीके से हमें समर्थन दिया उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं ।

राम कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *