जौनपुर । (सू.वि.) । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने बताया कि 02 नवम्बर 2018 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला जज/अध्यक्ष अजय त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय उन्चनी खुर्द तहसील मडि़याहूं जौनपुर में सचिव लोकेश वरूण की अध्यक्षता में बच्चों के अधिकार/विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लाकेश वरूण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं भारतीय संविधान में बच्चों के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जो कुरीति व गलत आदत बच्चों में उत्पन्न हो रही है, उसे समूल नाश कर सुरक्षा प्रदान किया जाना नितान्त आवश्यक है। नशा उन्मूलन के सन्दर्भ में प्राविधानित कानूनों के बारें में बच्चों को बताते हुए कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के नागरिक हैं। बच्चों को आज से ही कानूनी पहलुओं पर जानकारी होने से भविष्य में अपने साथ ही साथ अन्य लोगों को जागरूक कर अच्छे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को प्रदान की जाने वाली विधिक सहायता के बारे में बताते हुए ’’बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पास्को एक्ट)’’ के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर बच्चों को विधिक जानकारी प्रदान कराने हेतु “लीगल लिट्रेसी क्लब” की स्थापना करायी गयी। प्रधानाध्यापक द्वारा सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रियंका मिश्रा को उसका नोडल अध्यापक नामित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार मडि़याहूं, राजस्व निरीक्षक शशांक राय, लेखपालगण सुशील श्रीवास्तव व सोनी सिंह, श्याम नारायण ग्राम प्रधान व मान सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, उन्चनी खुर्द, नन्द लाल, ग्राम प्रधान, सुबासपुर, प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह, सहायक अध्यापकगण शिल्पी सिंह, रंजना यादव, प्रियंका मिश्रा कुसुम लता तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, कोटेदार, सहायक कर्मचारी व तमाम बच्चों के अभिभावक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सुनील कुमार मौर्य व पी0एल0वी0 सुनील गौतम उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal