गोरखपुर । थाना खोराबार पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कोनी तिराहे से पुलिस कार्यवाही के उपरान्त पुरस्कार घोषित अपराधी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार के विरूद्ध जनपद गोरखपुर के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्त थाना पिपराईच के मु0अ0सं0 434/2018 धारा 302 भादंवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना खोराबार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजकुमार निवासी ग्राम छोटी कैथवलिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर।
बरामदगी
1. 01 पिस्टल 32 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस
Home / उत्तर प्रदेश / पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार ,1 पिस्टल 32 बोर देशी, 2 जीवित, 1 खोखा कारतूस बरामद
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal