इटावा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में चल रहे अर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 अक्टूबर को बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी गयी है। बढ़ी हुई दावे और आपत्तियों की तिथियों के अंतर्गत ग्राम सभा,स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठकों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का पढ़ा जाना और नामों के सत्यापन हेतु एक और तिथि 27 नवंबर निर्धारित की है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसी बढ़ी अवधि के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंटों के साथ समस्त पदाभिहित स्थानों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु अतिरिक्त रूप से एक और विशेष अभियान तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी के स्थान पर अब 15 जनवरी को किया जाएगा।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal