सतहरिया, मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । आज सीड़ा में इंडियन इंडस्ट्रीज एशोसिएशन के उधमियों एवं पदाधिकारीयों के साथ सीड़ा मीटिंग हाल में अंकित कुमार अग्रवाल ( अवस्थापना विशेष सचिव औधगिक विकास ) ने बैठक किया । बैठक मे प्रदीप कुमार सिंह (अध्यक्ष ) कृपा शंकर यादव, ( महासचिव) संजय तिवारी, शत्रुघन मौर्या, पिन्टू सिंह, राहूल दुबे, संजय सिंह, गुलाब पांडेय, सुनील यादव, बृजेश यादव, प्रदीप

यादव सुदिस्ट सिंह आदि भारी संख्या में उधमी उपस्थित थे । अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रथम यह घोषणा किया कि एक हफ्ते में ट्रांसफर से सम्बंधित सभी फाइल का निस्तारण मैं कर दूंगा । उधमियों ने इसका करतल ध्वनि से स्वागत किया। यहां मीटिंग से पहले है अंकित कुमार अग्रवाल पूरे सतहरिया औधगिक क्षेत्र मे घूम कर देखा व सभी समस्याओं का नजदीक से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सीड़ा का विद्युत लाइन उकनी पावर हाउस से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा । यहां सफाई व्यवस्था से अंकित कुमार अग्रवाल अवस्थापना विशेष सचिव औधगिक विकास खुश नही दिखे । उन्होंने कहा कि इस पर विशेष ध्यान दे कर कुछ आधुनिक व्यवस्था किये जाने पर बल दिया जाएगा । सीड़ा कॉलोनी से सटे शराब के ठेके को यहां से हटाया जाय सुरक्षा की दृष्टिकोड से । टेलीफोन की व्यवस्था में सुधार पर भी चर्चा हुई । अंकित कुमार अग्रवाल अवस्थापना विशेष सचिव औधगिक विकास ने बोर्ड की बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि रखने का आश्वासन दिया ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal