जौनपुर , (सू0वि0) । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आज सायं कलेक्टेªट सभागार में पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में समस्त विभागीय संगठन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा प्रार्थमिक/मध्यमिक शिक्षक संगठन के साथ बैठक किया। जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के क्रम में आज राज्य कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश प्राप्त हुआ है उन्होंने ने अपील

किया कि राज्य कर्मचारी 25, 26 एवं 27 अक्टूबर 2018 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल न करें। उन्होंने सभी कार्यालयध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय खुले रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
बैठक में मंच के अध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला एवं संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि 25, 26, एवं 27 अक्टूबर 2018 को हमारी हड़ताल जारी रहेंगी, जबतक कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही कर देती है, एनपीएस सिस्टम पर कर्मचारियों/शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने नकारते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की जोरदार अपील किया। इसी क्रम में मंच के अध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला एवं संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अक्टूबर को भण्डरी से 12 बजे मोटर साइकिल जुलूस विभिन्न कार्यालयों में जागरण करते हुए कलेक्टेªट में समाप्त होगी। 25 एवं 26 अक्टूबर 2018 को कलेक्टेªट परिसर में 11 बजे आम सभा होगी। 27 अक्टूबर को बी.आर.पी. इ.कालेज के मैदान से रैली निकाली जायेगी एवं जिलाधिकारी के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जायेगा।
जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि एन0पी0एस0 एवं ओ0पी0एस0 में अन्तर बताये तथा कहा कि एनपीएस से कर्मचारियों को काफी जगह नुकसान है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी द्वय आर.पी. मिश्र, रामआसरे सिंह, सीएमओ रामजी पाण्डेय, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ रामदरस यादव, सीटीओ सुनील कुमार, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। शिक्षक नेता रमेश सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक अध्यक्ष संतोष सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक अमित सिंह, संजय सिंह, कर्मचारी नेता सी.बी. सिंह, महेन्द्र फरिदवार, ई. ओ.पी, अजय सिंह, शिवकुमार, जयप्रकाश गुप्ता, अश्वनी जयसवाल, शिवशंकर यादव, संजय पाठक, दारा सिंह, विष्णु चन्द्र तिवारी, विरेन्द्र सिंह, संजय कुमार सिंह, फूलचन्द्र कनौजिया, डा. प्रदीप सिंह, रामकष्ण पाल, रामनारायण मौर्या आदि उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal