Home / उत्तर प्रदेश / परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

जलालपुर, जौनपुर.। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और छात्रों को पुरूष चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी शुभम उपाध्याय पुत्र सुनील उपाध्याय सोमवार को अपने दो साथी जुगल सिंह पुत्र राय साहब निवासी ग्राम इजरी जलालपुर और दीपक पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी नेवादा जलालपुर को साथ लेकर हीरो डीलक्स बाइक से सुल्तानपुर जिले के कादीपुर में किसी महाविद्यालय में बीएससी का बैक पेपर देने के लिए जा रहे थे। मजडीहा गांव के पास भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिससे तीनों सड़क पर गिर गये। तड़के सड़क पर किसी का आना—जाना नहीं था इसलिए वह कुछ देर तक वहीं पड़े रहे। इधर शाहगंज से भरत मिलाप से वापस लौट रहे एसडीएम, क्षेत्राधिकारी ने दुर्घटना देख रूक गये और तीनों को अपने—अपने वाहन से शाहगंज पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *