मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर स्टेशन रोड के प्रांगण में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमे कई सारे कवि और कवित्री इस कार्यक्रम में उपस्थित रही । हजारों की संख्या में श्रोता भी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ पाण्डेय थे । कार्यक्रम का उद्घाटन देवेंद्र दुबे चौकी प्रभारी सतहरिया के हाथो द्वारा किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप मे सतीश दुबे ,राजकुमार गुप्त नेता, आलोक कुमार गुप्ता प्रबंधक सिटी पब्लिक स्कूल, मुँगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ,सभासद धर्मेंद्र सिंह

प्रकाश शुक्ला ,प्रभात शुक्ला ,ओम प्रकाश दुबे ,कृष्ण गोपाल जयसवाल, कल्लू दुबे ,अभिनव स्टील चौबे सीमेंट कंपनी शीतला प्रसाद मिश्र ऐसी तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा ने किया । कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद दुबे प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सतहरिया व सभी सहयोगी आचार्य सरकारी विद्यालयों के कवि सम्मेलन के कवियों ने समाज को अपने

काव्य पाठ के द्वारा एक आईना दिखाने का काम किया । कवियों ने सीधे सरकार पर और पुलिस प्रशासन आज के नेता पर सीधे निशाना साधा । अपने मधुर अंदाज में और अपने तीखे प्रहार में समाज में चल रही विसंगतियों के बारे में बताया । संचालन कर रहे बेशर्म इलाहाबादी ने बताया आग जो बस्ती में लगाई वहीं तहरीर देने आई यह समाज किस तरीके से आगे बढ़ रहा है । अपने

को आगे ले जाने के लिए समाज का कैसे गला घोटा जा रहा है । बहुत ही अच्छे अंदाज में बेशर्म इलाहाबादी ने बताया । कवि सम्मेलन में महान कवि सांड बनारसी प्रखर त्रिवेदी सत्येंद्र पाण्डेय, देवेश तिवारी हरदोई सुनैना त्रिपाठी इलाहाबाद फलक सुलतानपुरी ऐसे तमाम काव्य कार मौजूद रहे । हास्य व्यंग पर दोनों पर काव्य पाठ किया काव्यकारों ने । राम कुमार जयसवाल की रिपोर्ट
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal