Home / Flash / सब की नजर की खबर का  सबसे तेज असर, पोस्ट मास्टर जनरल ने किया डाकघर का औचक निरीक्षण

सब की नजर की खबर का  सबसे तेज असर, पोस्ट मास्टर जनरल ने किया डाकघर का औचक निरीक्षण

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । सब की नजर की खबर का सबसे तेज असर पोस्ट मास्टर चल कर आए औचक निरीक्षण करने मुँगराबादशाहपुर मे। पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार बनारस से चलकल अचानक बगैर सूचना के डाकखाना का निरीक्षण किया । पिछले कई महीनों से अनियमितता और दूर व्यवस्था का शिकार की शिकायत बराबर डाक अधीक्षक जौनपुर व पोस्ट मास्टर जनरल बनारस के यहां दर्ज हो रही थी इसके पहले भी डाकखाना परिवार के एजेंट ने समूह

बनाकर स्थानीय डाकखाने की शिकायत दर्ज कराई कई समाज सेवी संगठन के प्रतिनिधियों ने भी वाराणसी पीएमजी को पत्र लिखकर बताया कि डाकखाना की अनियमितता और दूरव्यवस्था चरम सीमा पर है । आए दिन उपभोक्ता को परेशान किया जाता है उन्हें लौटा दिया जाता है । तमाम समस्याओं को बताकर जैसे सर्वर डाउन है स्टाफ नहीं है पासबुक खत्म है अनेक समस्याएं बता कर उपभोक्ताओं को प्रभावित किया जाता है । महीने – महीने भर ग्राहक दौड़ते हैं डाकखाने का चक्कर लगाते हैं सारी कमियों को संज्ञान में लेते हुए पोस्ट मास्टर जनरल अपनी संवेदनशीलता को समझते हुए अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बनारस से चलकर आए और औचक निरीक्षण किया । तमाम खामियां उन्होंने पाई कई समस्याओं को उन्होंने संज्ञान में भी लिया । डाकखाना के अधिकारियों को भी पोस्ट मास्टर जनरल। ने फटकार लगाया । उन्होंने कहा कि सारी चीजें गलत बंद होनी चाहिए नहीं तो सख्त से सख्त कार्रवाई आप लोग के खिलाफ की जाएगी ।पोस्ट मास्टर जनरल ने कहा कि इन दुरव्यवस्थाओं की जांच भी की जाएगी कि कौन अधिकारी आता है और कौन नहीं आता है कौन अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है कौन नहीं निभाता है । वहां कुर्सी मेज पीने का पानी अनेक संसाधन को भी उन्होंने देखा । सब की नजर संवाददाता राम कुमार जयसवाल से हुई बातचीत में उन्होंने कहा ऐसे तमाम समस्याएं जिसको आज मैंने देखा है और अपने संज्ञान में लिया है इसको हम प्रयास करेंगे कि 1 हफ्ते में चुस्त-दुरुस्त करा दे । जो दिक्कतें हैं उसकी जांच कराकर उनको तत्कालीन उन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा । नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी कई सारे सवाल दागे पोस्ट मास्टर जनरल से बताया स्थानीय डाकखाने की समस्याओं के बारे में ।

राम कुमार जयसवाल की रिपोर्ट

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *