Home / Flash / कस्बे के माता मगरी मंदिर परिसर में प्रतिदिन 9 बजे से देर रात तक गरबा रास का आयोजन

कस्बे के माता मगरी मंदिर परिसर में प्रतिदिन 9 बजे से देर रात तक गरबा रास का आयोजन

कुशलगढ । (अरूण जोशी) । देवी आराधना एवं शक्ति रूपी संचन का प्रतिक शारदीय नवरात्र के पंचम व षष्ठि के दिन मंदिर व विभिन्न शक्तिपीठो मे पुजा दर्शन हेतु भक्तो का तांता लगा रहा। कस्बे के माता मगरी मंदिर परीसर मे प्रतिदिन रात को 9 बजे से देर रात तक गरबा रास का आयोजन किया जारहा है। नवरात्र महोत्सव के सरस्वती मंच कुशलगढ़ के तत्वाधान मैं आयोजित गरबा महोत्सव मे सुधीर सुवर्णकार गायक कलाकार द्वारा प्रस्तुतियां दि जा रही है।कस्बा के विभिन्न गरबा मंडलो डांडिया खेल रहे भक्तजनो के लिए जलपान की व्यवस्था जैन युवक मंडल द्वारा मगरी माता पर कि गई हे। देर रात तक युवक-युवतियों,पुरूष महिलाये बालक बालिकाये एक गरबा मंडल से दूसरे गरबा

मंडल पर गरबा खेलने हेतु इधर-उधर भागते देखा गया।शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्था की गई है । कुशलगढ़ के अम्बा माता मंदिर,रतलाम रोड,महालक्ष्मी मंदिर गरबा चैक मे डांडिया रास में पुरुष महिला बालक बालिकाएं युवक-युवतियों ने सज-धज कर रंग बीरंगी परिधानो तथा विभिन्न प्रकार के डांडिया के साथ देर रात्रि तक माता के गरबो की धुन पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गरबा खेला। गरबा मंडलो में माता रानी के द्वारो को आकर्षक रूप से सजाया गया । समूचे शहर समेत ग्राम्यांचलो मे भी डांडिया की खनक मातारानी के भक्तो द्वारा गूंजयमान है। सरस्वती मंच के अजय निगम निर्मल पंड्या नीलेश मेहता हर्षवर्धन पंड्या प्रशांत पंड्या रिंकू पंड्या आदि ने व्यवस्था को देख रहे हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *