Home / Flash / गाय की हुई मौत 4 दिन घटित होने के बावजूद भी नहीं हटा शव

गाय की हुई मौत 4 दिन घटित होने के बावजूद भी नहीं हटा शव

शिवगढ़ ,प्रतापगढ़ । गाय की हुई मौत 4 दिन घटित होने के बावजूद भी नहीं हटा शव । प्राथमिक विद्यालय चंडी गोविंदपुर पूर्व माध्यमिक मे बदबू फैल रहा है । अध्यापकों को शिक्षा ग्रहण कराने में नाक पर कपड़े लगाने पड़ रहे हैं । 2 दिन पहले खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ सत्य प्रकाश जायसवाल गए थे गौ माता को हटाने के लिए । स्कूल से 25 मीटर दूर हटाकर दिया है । आज भाजपा सरकार गौ माता को अंतिम संस्कार की बजाए कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं खा लिया जाए । जिस विद्यालय के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं आ पा रहे हैं इस विषय में जब सहायक अध्यापक शिव शंकर तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया खंड शिक्षा अधिकारी शिवगढ़ इस स्कूल की ऑडिट करने आए हुए थे उन्होंने कहा था कि जिस पशुपालक की गाय हो वह उसका दफन कर दें नहीं तो उनके खिलाफ कारवाही की जाएगी । जब इस विषय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंडी गोविंदपुर प्रधानाध्यापक विजय शंकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं यदि समय रहते गाय का दफन नहीं कर दिया गया तो गांव से विद्यालय तक के बच्चों को बीमारियों की चपेट में जाना पड़ सकता है । मामला कोतवाली रानीगंज गांव चंडी गोविंदपुर का है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *