Home / Flash / डाक घरों से अब एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की भी बिक्री की जाएगी

डाक घरों से अब एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की भी बिक्री की जाएगी

लखनऊ। अब डाकघर बिजली बचाने में भी योगदान देंगे। डाक घरों से अब एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की भी बिक्री की जाएगी। डाक विभाग इसे भारत सरकार की “उजाला” योजना के तहत क्रियान्वित करेगा। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल वीपी सिंह ने इसका शुभारम्भ लखनऊ परिक्षेत्र के निदेशक डाक

सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव और निदेशक मुख्यालय राजीव उमराव की उपस्थिति में लखनऊ जीपीओ में विश्व डाक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न ग्राहकों को एलईडी बल्ब सौंपकर किया।

कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग ने टेक्नालाजी के साथ अपने को अपडेट करते हुये कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा भी बढ़ाया है। यह सेवा भी उसी कड़ी का अंग है। इसके तहत एलईडी बल्ब 70 रूपये, ट्यूबलाइट 220 रूपये और पंखा 1110 रूपये के किफायती मूल्य पर डाकघरों द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। फ़िलहाल इसकी शुरुआत बल्ब से की गई है और शीघ्र ही ट्यूबलाइट और पंखे भी बिक्री हेतु उपलब्ध कराये जायेंगे। चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ योगेन्द्र मौर्य ने बताया कि पहले दिन कुल 86 बल्बों की बिक्री हुई।
इस अवसर पर सहायक निदेशक आरएन यादव, भोला सिंह, डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर एमपी मिश्र, टीपी सिंह डाक निरीक्षक कोमल दयाल आदि उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *