Home / Flash / महेंद्र पासवान ने सुनी पथ विक्रेताओं की समस्याएं

महेंद्र पासवान ने सुनी पथ विक्रेताओं की समस्याएं

दिल्ली । कमला मार्केट इलाके में रेहड़ी पटरी लगाकर अपनी जीविका चला रहे लोगों को जबरन हटा देने के बाद उनके साथ पूरी शिद्दत से खड़े दिख रहे लक्ष्मीकांत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मजदूर किराएदार विकास पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने अपनी टीम के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद महेंद्र पासवान ने सभी को भरोसा देते हुए कहा- मैं हमेशा उस आदमी के साथ खड़ा हूं जिसके साथ ज्यादती होती है । इस दौरान उन्होंने मध्य दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त से मुलाकात कर

समाधान कराने की बात कही । इस अवसर पर मजदूर किराएदार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पासवान के अतिरिक्त राजेश पाल-दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष , पंकज कुमार झा -राष्ट्रीय प्रभारी हाकर्स पथ विक्रेता, हरीश वर्मा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओम दत्त, जावेद अंसारी, आदि ने रेडी पटरी विक्रेताओं के समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि निगम अधिकारियों के आदेश पर उस क्षेत्र से रेहड़ी पटरी खोमचे लगाकर अपना पेट भरने वाले लोगों को उजाड़ा जा रहा है । पीड़ितों के अनुसार निगम अधिकारी क्षेत्र में रेहड़ी पटरी और खोमचे नहीं लगने दे रहे हैं पीड़ितों मे मौके पर मोहम्मद पेशकार, मोहम्मद इस्माइल , उस्मान ,करण गुप्ता, अली हसन , लाल बाबू , मुस्तकीम, सुनील, शबनम, बाबा गोरख के अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों में लक्ष्मीकांत राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ ,पंकज कुमार झा राष्ट्रीय प्रभारी हाकर पथ विक्रेता मोर्चा आदि ने हिस्सा लिया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *