Home / उत्तर प्रदेश / भाजपा नगर अध्यक्ष के पुत्र पर लगा गम्भीर आरोप

भाजपा नगर अध्यक्ष के पुत्र पर लगा गम्भीर आरोप

गोपीगंज (भदोही) । नगर के अजंही मोहाल निवासी महिला पुष्पा ने पड़ोसी भाजपा नेता के पुत्र पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है ।

मोहाल निवासी कामता प्रसाद की पत्नी पुष्पा ने थाने मे तहरीर देकर घटना से अवगत कराया । बताया कि एक अक्टूबर को रात आठ बजे के लगभग जब वह सूखने के लिए छत पर फैला कपड़ा उठाने गयी थी |इस बीच पड़ोसी युवक दिवाल फाद कर उसके छत पर आ गया। जोर जबरदस्ती करने लगा ।शोर मचाने पर उसकी बड़ी पुत्री आ गयी किसी तरह उसकी इज्जत बची । इसके बाद भी जब वह दरवाजा पिटने लगा तो उसने अपने पति के साथ हंड्रेड पुलिस को बुला लिया । मौके पर पहुची पुलिस तो आरोपी युवक नही मिला जाच पड़ताल कर पुलिस लौट आयी । कार्रवाई न होने से मनबढ़ युवक उसे धमकी दे रहा है ।उसकी धमकी से परेशान होकर रविवार को पति के साथ थाने पहुच गयी । प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की । इस मामले मे पूछने पर पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला ने तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *