मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । श्री राम लीला कमेटी मोहल्ला गुड़हाई का उद्घाटन भाजपा की पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा द्विवेदी ने किया । इस मौके पर सीमा द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को भगवान

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चंद्र जी के दिखाए हुए मार्गों पर चलना चाहिए । उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुंगरा बादशाहपुर के थाना प्रभारी शशि भूषण राय , रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ( मुन्ना), लव कुश मोदनवाल ,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ,सौरभ जयसवाल संटी सभासद के साथ- साथ तमाम लोग उपस्थित थे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal