जौनपुर । (सू0वि0) । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत बेस लाइन सर्वेक्षण की सूची में संशोधन हेतु 03 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक बेस लाइन सर्वे से वंचित परिवारों के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट प्रेक्षागृह में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

की गयी। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश किया कि निष्पक्षता एवं गंभीरता से सर्वे करे, पात्र व्यक्तियों का ही नाम सूची में सम्मिलित करे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी रामदरश यादव, अनूप सिंह, राजन मौर्या उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal