Home / Flash / बालको में वैज्ञानिक सोच को उपयोगी बनाना होगा- सुरावत

बालको में वैज्ञानिक सोच को उपयोगी बनाना होगा- सुरावत

बांसवाडा (अरूण जोशी) । स्थानीय राउमावि परिसर में जिला स्तरीय पं0 दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान,गणित क्विज एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान भीमजी सुरावत ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बालको में वैज्ञानिक सोच को उपयोगी बनाना होगा तथा समाज को किसी प्रकार वैज्ञानिक सोच से उपयोगी बनाया जा सकेता है। हमें अपने बालको को होनहार बनाकर क्षेत्र के लिए उपयोगी बनाना होगा। इस अवसर पर विकास अधिकारी जगदीश

प्रसाद शर्मा ने कहा किस बच्चों में क्रियात्मक एवं सृृजनात्मक क्रियाओ को प्रदर्शित करने का अवसर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंदीलाल बसेर,राकेश,कुलदीप,अश्विन शाह,जनार्दन पटेल, ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता में विज्ञान विषय के 6 विषयों पर संचार,कृषि एवं जैविक खेती के माॅडल बनाकर प्रदर्शित किये गयें। प्रतियोगिता में 35 विद्यालयो के बालको ने भाग लिया। समारोह में कल्याणमल मईडा,रतनसिंह,निलेश मेहता,पदमा चैहान,मुकेश लखेरा,राजरानी नाहटा,विनोद रावत,चिम्मय जैन,राकेश भट्ट उपस्थित थे।
फोटो न3 विज्ञान मेले का निरीक्षण करते विकास अधिकारी

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *