Home / Flash / गांधी जयंती पर नगरपालिका और द्विवेदी पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली

गांधी जयंती पर नगरपालिका और द्विवेदी पैराडाइज स्कूल के बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के मुँगराबादशाहपुर मे गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता मिशन पर नगर पालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर एवं द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के संयुक्त नेतृत्व मे पूरे नगर क्षेत्र मे स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता पर रैली निकाली । सब की नजर से बातचीत के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी होती है । उन्होंने नगर वासियो से अपील करते हुए कहा कि आप लोग कूड़ा कूड़ेदान मे ही डाले बाहर सड़क पर न

फेके । द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एण्ड कालेज के बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान रैली पूरे नगर क्षेत्र मे निकालकर स्वच्छता के प्रति एक नया संदेश देने का कार्य किया । द्विवेदी पैराडाइज के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने महात्मागांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने नगर मे रैली निकालकर नगर को स्वच्छता के प्रति एक नया संदेश देने का कार्य किया । उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सफल प्रयास रहा जो आज हम स्वच्छता मिशन मे सहभागिता कर रहे है । प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि आज तक भारत को जितने भी प्रधानमंत्री मिले सभी ने आफिस मे बैठकर सिर्फ फरमान जारी किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन मे स्वयं कूदकर झाड़ू उठाकर सफाई करके मिशन को कामयाब बनाने का कार्य किया है । उन्होंने कहा कि गांधी सिर्फ एक नाम ही नही है । एक विचार है संकल्प है । आज हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *