Home / Flash / बच्चों की थाल से खाकर जिलाधिकारी ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

बच्चों की थाल से खाकर जिलाधिकारी ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

बहराइच । जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव विद्यादान के तहत शनिवार को विकास खण्ड चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर मंे पढ़ाने के उद्देश्य से पहुंचकर विद्यालय परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर एमडीएम के तहत बच्चों को दिये जा रहे भोजन सब्जी व चावल की गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं चम्मच लेकर एमडीएम खा रहे बच्चों की थाल से खाने लगीं।
एमडीएम के तहत बने भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही मौजूद बीएसए एके तिवारी को खाद्य सामग्री का नमूना लेकर जांच कराये जाने का निर्देश दिया। इसके पश्चात

उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रसोई का भी निरीक्षण कर एमडीएम में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों का बारीकी से जायज़ा लेते हुए निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के एक्सपायरी डेट व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने रसोईयांे को हिदायत देते हुए कहा कि खाना बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा खाद्य पदार्थों का उचित प्रकार से भण्डारण किया जाय। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम की गुणवत्त्ता संतोषजनक पाई गयी।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *