औराई ,भदोही। विगत 45वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्राथमिक विद्यालय दीनानाथपुर कैयरमऊ के प्रांगण में ग्राम पंचायत कैयरमऊ की सुप्रसिद्ध रामलीला का दस दिवसीय भव्य आयोजन शक्ति आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी नौ अकटुबर से किया जाएगा जिसकी तैयारी के तहत आयोजक मंडल की एक आवश्यक बैठक बटेशवर धाम ग्राम कैयरमऊ में सकुशल संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता श्री मुकेश मिश्रा जी ने कीं।बैठक के दौरान कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय किया गया जिसमें आयोजन स्थल की सफाई की व्यवस्था ,रामलीला का मंचन कर रहे पात्रों का सूची,प्रशासनिक मंडल,सहयोग राशि एकत्रीकरण ,अनुशासन समिति का गठन ,प्रचार -प्रसार,अतिथि स्वागत समिति,सोशल मीडिया पर प्रचार आदि का गठन करके सभी समितियों के कार्यकर्ताओं को उनका

कार्यों को सौंपा गया ।कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी से आह्वान किया गया तथा तन-मन-धन से जुडने की बात कही गई तथा पूर्वाभ्यास की तिथि ०१-०९-२०१८ तय किया गया।
श्री रामलीला कमेटी कैयरमऊ,हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आमंत्रण यात्रा निकालेगी जिसकी तिथि ०७-१०-२०१८ को निश्चित किया गया है।
कार्यक्रम में दलजीत मिश्रा,अंश कुमार मिश्रा,पवन मिश्रा,भाजपा नेता अश्वनी मिश्रा,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था भदोही के जिलाध्यक्ष कुशल तिवारी और उनके सभी पदाधिकारी तथा रामलीला कमेटी कैयरमऊ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal