जौनपुर । (सू0वि0) । मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विधान सभा निर्वाचक नमावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जो कि 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2018 तक चलाया

जा रहा है। इसीक्रम में आज कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वीप प्रभारी/जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 ब्रजेश मिश्र की अध्यक्षता में डिग्री कालेजों के प्रबन्धकों/प्रचार्यो को मतदाता पंजीकरण अभियान को तीव्र गति देने के लिए बैठक हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी महाविद्यालय में मतदाता रजिस्ट्रेशन जागरुकता अभियान चलेगा तथा महाविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन कक्ष बनेगा, जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को वोटर बनने

हेतु फार्म भरे जायेंगे तथा ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक महाविद्यालय में एक कोआर्डिनेटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना की जायेगी।
उन्होंने कहा कि कालेज, अपने कालेज के सभी छात्र/छात्राओं से यह प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगा कि मेरे परिवार में 18 वर्ष की उम्र वाले सभी सदस्यों का मतदाता पहचान पत्र बन गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के बी0एल0ओ0 से सम्पर्क करें तथा 07 अक्टूबर 2018, 14 अक्टूबर 2018 एवं 28 अक्टूबर 2018 को विशेष अभियान के अन्तर्गत समस्त पोलिंग बूथों पर मतदाता पंजीकरण हेतु शिविर लगेंगा।
संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सै0मो0 मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चतुर्वेदी, स्वीप कोआडिनेटर आर.एस. यादव सहित जनपद के महाविद्यालयों के प्रबन्धक, प्रचार्यगण उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal