पूर्वी दिल्ली । लोक जनशक्ति पार्टी के जिला करावल नगर के नव नियुक्त अध्यक्ष और क्षेत्र में खासे लोकप्रिय अशोक प्रधान से उनके निवास पर सब की नजर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा लोक जनशक्ति पार्टी आमजन के लिए हमेशा लाभकारी योजनाएं बनाकर चलती है । उसकी विचारधारा से किसी भी क्षेत्र को, समाज

को ,धर्म को , कोई परेशानी नहीं होती । बढ़ती महंगाई, तेल की कीमते, राफेल सौदा के मुद्दे पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा – पेट्रोल और डीजल की कीमतें जरूर घटेगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतें बढ़ने की वजह से यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह आज खड़ी है भविष्य में भी हमेशा साथ खड़ी दिखाई देगी । विरोधी दलों की भड़काऊ नीतियों से हम घबराने वाले नहीं है और ना ही भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ने वाले हैं । इस अवसर पर उनके साथ जय भगवान, मुकेश कुमार ,राज कुमार राजू , राजीव प्रधान, हुकम चंद ,दिनेश कुमार , विकास प्रधान, आदि उपस्थित रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal