Home / Flash / चार अतंर जनपदीय वाहन लूटेरा गिरफ्तार तीन मोटर साइकिल , तमंचा, कारतूस बरामद

चार अतंर जनपदीय वाहन लूटेरा गिरफ्तार तीन मोटर साइकिल , तमंचा, कारतूस बरामद

जौनपुर। जिले के सिकरारा थाने की पुलिस आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अतंर जनपदीय वाहन लूटेरो को गिरफ्तार किया है।

सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी नेे बताया कि आज सिकरारा के थानाध्यक्ष संजय राय गश्त पर निकले थे इसी बीच मुखवीर ने सूचना दिया कि इलाहाबाद मार्ग पर बरगुदर पुल के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर कुछ बदमाश लूट के इरादे से खड़े है। सूचना मिलते ही थानेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। तलासी लेने पर एक के पास एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुछताछ में उनके पास मौजूद तीनो मोटर साईकिले लूट की पायी गयी।
पुलिस ने पकड़े गये बदमाशो के पास से लूट की तीन मोटर साइकिल और तमंचा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार सभी बदमाश इलाहाबाद के रहने वाले थे। ये लोग जौनपुर को अपना कार्य क्षेत्र बना रखा था।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *