Home / Flash / सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

उत्तर पूर्वी दिल्ली । शिव विहार किराए से लेकर ब्रज पुरी की पुलिया को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस के तत्वाधान में ब्रज पुरी की पुलिया पर धरने का आयोजन किया गया । ईश्वर सिंह बागड़ी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में बतौर अतिथि मुदित अग्रवाल के अतिरिक्त निगम पार्षद परवीन बेगम, पार्षद पति मोहम्मद मारूफ-दिल्ली प्रदेश सचिव, शकील अनवर- पूर्व कोऑर्डिनेटर माइनॉरिटी सेल, सुरेंद्र शर्मा, रिंकू कुमारी, सतवीर सत्ते, बिजेंदर प्रधान , राजेश शर्मा, प्रवेश चौधरी, अरुण शर्मा,सुरेश चंद शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने हिस्सा लिया सुबह 11:00 बजे से महमूद हसन के संचालन में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए मुदित अग्रवाल ने कहा-कांग्रेस ने हमेशा से आदमी

के हक की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी आज केंद्र हो या दिल्ली दोनों जगह संवेदनहीन सरकार है और ऐसे धरनो की तो शुरुआत है क्योंकि बिना बोले कभी कुछ नहीं मिलता हमारा फर्ज है लोगों की काम करना परंतु दोनों सरकारी काम कम और एहसान ज्यादा जताती हैं जब नई दिल्ली की सड़कें बिना मांग के बन सकती है तो यमुना पार की सड़कें उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कें क्यों नहीं बन सकती उत्तर पूर्वी दिल्ली के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जाता है मैं कहना चाहता हूं सील तोड़ना छोड़कर सांसद महोदय सड़क बनाने की प्रक्रिया आरंभ करें । प्रदेश सचिव मोहम्मद मारूफ ने मुस्तफाबाद इलाके की दुर्दशा का बयान करते हुए कहा-एक तरफ बीजेपी के विधायक और दूसरी तरफ मुस्ताबाद के विधायक हैं फिर भी इस क्षेत्र की दुर्दशा किसी को दिखाई क्यों नहीं देती मैं बता देना चाहता हूं बड़ा नाला दिल्ली सरकार के फ्लड कंट्रोल विंग के अंतर्गत आता है तथा अन्य छोटे नाले दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आते हैं बड़े नाले का पानी वापस होकर छोटे नालों में भर जाता है जिसकी वजह से यह सारा पानी गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है कहने के लिए कागजों में सफाई हर साल होती है और गाड़ी भी निकाली जाती है परंतु हकीकत में सफाई ही नहीं हुई यदि बड़े नाले की गाली निकाली गई होती तो यह स्थिति कभी नहीं आती जब भी हमने इलाके की समस्या के बारे में विधायकों से बात की तो जवाब मिलता है हमें यहां से वोट नहीं मिला अगर हमने आपको वोट नहीं दिया तो आप जीत कैसे गए ? कांग्रेस ने धर्म और जाति से हटकर लोगों के काम किए हैं मैं चेतावनी देना चाहता हूं दिल्ली सरकार को और केंद्र की मोदी सरकार को यदि 8 दिन के अंदर सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो हम निश्चित रूप से भूख हड़ताल और धरने पर बैठ जाएंगे। सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा-नेता वही जो लोगों का दर्द समझे परंतु दोनों तरफ के विधायक कुंभकर्णी में कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं इसका इसके निर्माण का उद्घाटन 3 माह पूर्व हुआ था परंतु शुरुआत आज तक नहीं हो सकी। अरुण शर्मा ने कहा-बड़े शर्म की बात है कि हमें सड़क और नाली जैसी समस्या के लिए धरना देना पड़ रहा है जो हाल इस सड़क का है वह उत्तर प्रदेश की किसी छोटी सड़क का भी नहीं होगा। रिंकू कुमारी ने कहा-लोकतंत्र में लोगों को सबसे ऊपर रखा गया है कांग्रेस आप के दर्द को समझती है परंतु बड़ी विडंबना है कि आज विभिन्न दलों के द्वारा एक दूसरे को धर्म समुदाय के नाम पर लगाया जा रहा है परंतु समस्याओं का निपटारा कोई नहीं करना चाहता।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *