Home / Flash / अराजकतत्वों ने नाली में फेक दी गरीब की गुमटी ,हजारों का सामान खराब

अराजकतत्वों ने नाली में फेक दी गरीब की गुमटी ,हजारों का सामान खराब

भदोही । जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत रजपुरा चौराहा स्थित रिंग मार्केट के समीप बीती रात अराजकतत्वों ने एक पान की गुमटी को समीप के नाले में फेंक दिया। जिससे गुमटी में रखा हजारो रूपये का सामान पानी से भीग जाने के कारण खराब हो गया। दुकानदार को जब इस घटना की जानकारी हुई तो वह रजपुरा पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी

के अनुसार कंसरायपुर निवासी राकेश कुमार चौरसिया रजपुरा चौराहा स्थित रिंग मार्केट के समीप अपने परिजनों के जीवकोपार्जन के लिए गुमटी में पान की दुकान चलाता है। बीती रात अराजकतत्वों ने उसकी लोहे की गुमटी समीप के नाले में फेंक दिया। जिससे गुमटी में रखा हजारो रूपये का सामान भीग जाने से खराब हो गया। भोर में सुबह की सैर पर निकले लोगो ने इसकी सूचना दुकानदार राकेश चौरसिया को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि उसकी लोहे की गुमटी समीप के नाले में पड़ी हुई है। दुकानदार ने अज्ञात लोगो के खिलाफ इसकी लिखित सूचना रजपुरा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *