Home / Flash / मजदूर किराएदार विकास पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सौपे नियुक्ति पत्र

मजदूर किराएदार विकास पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सौपे नियुक्ति पत्र

दिल्ली । दिल्ली प्रदेश में मजदूरों किरायेदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के मिशन को लेकर चलने वाली मजदूर किराएदार विकास पार्टी ने यमुनापार के प्रधान कार्यालय मे उत्तम नगर के समाजसेवी और जुझारू कार्यकर्ता पंकज कुमार झा को सर्वसम्मति से दिल्ली प्रदेश सचिव का

गरिमामय पद प्रदान किया और उनको नियुक्ति पत्र सौंपा साथ ही मीठापुर विस्तार बदरपुर निवासी समाजसेवी विद्वान चिकित्सक डॉक्टर आर डी शर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा । इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पासवान के अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश वर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मोहम्मद जावेद अंसारी सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *