Home / Flash / अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति – एक्शिएन रामानंद मिश्रा

अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति – एक्शिएन रामानंद मिश्रा

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद टाउन एरिया को आने वाले 1 अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति । उक्त बाते दूरभाष पर विद्युत विभाग के एक्शिएन रामानंद मिश्रा ने सब की नजर संवाददाता रामकुमार जायसवाल से कही । उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल 1 तारीख 2019 से मुंगरा बादशाहपुर को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी । एक्शिएन ने कहा कि समाजसेवी व पत्रकार रामकुमार जायसवाल के अथक प्रयास का नतीजा है कि विद्युत विभाग के उच्च

अधिकारियों ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए कहा कि आगामी एक अप्रैल 2019 से 24 घंटे विजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है । मिश्रा ने कहा कि आए दिन रामकुमार जायसवाल का फोन विजली विभाग के उच्च अधिकारियों के पास मुँगराबादशाहपुर नगर की विद्युत संवंधित समस्याओं के बारे मे पहुंचता रहता है । व्यवस्थाओं के बारे में भी हुई बातचीत जल्द से जल्द जितने संसाधन विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में लगते हैं वह भी सारे संसाधन जुटाकर नगर को एक बेहतर व्यवस्था देने की ओर अग्रसर होगा । एक्शिएन रामानंद मिश्रा ने बताया कि आप लोगों के कारवाई पत्राचार शासन तक अपनी बात पहुंचाने की वजह से अब आपको 24 घंटे लाइट मिलेगी । इसके लिए विभागीय पत्राचार तैयार हो रहे है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *