लालगंज ,प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनगर जमालपुर गांव मे किशोरी के अपहरण को लेकर तीन आरोपियो के खिलाफ अपहरण तथा धमकी का केस दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता पुतुन्नी यादव ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी अवस्यक बेटी को बीती पहली सितम्बर को शाम सात बजे शौच को गई थी तभी गांव के तीन आरोपी बहलाफुसलाकर भगा ले गये। पीडित ने घटना के

बाबत जब आरोपी युवक के परिजनो से शिकायत की तो आरोपियो ने उसे जानलेवा धमकी देते हुये गालीगलौज कर अपमानित भी किया। पीडित ने किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस मे तहरीर दी तो सोमवार की देर रात पुलिस ने आरोपी संतोष यादव, दयाराम तथा रामजियाई के खिलाफ अपहरण व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी के अवस्यक होने पर आरोपियो के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा मे बढ़ोत्तरी की है।
प्रताापगढ़ से पत्रकार सुनील कुमार त्रिपाठी कि रिपोर्ट सब की नजर
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal