ज्ञानपुर ,भदोही । जनपद के सुरियावां क्षेत्र में बी पी एम जी विद्यालय के प्रबंधक विनय चौरसिया जी के अगुवाई मे पर्यावरण को लेकर सजग रहने कि अपील की गई पर्यावरण के प्रति लोगों में संदेश देने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रबंधक विनय चौरसिया जी के नेतृत्व में 15 अगस्त को लगभग 18 सौ पेड़ों का पौधरोपड़ कर संदेश देने का काम किया गया बीपीएमजी विद्यालय के इस कार्यों की चारों तरफ सराहना हो रही है गौरतलब हो 15 अगस्त के दिन इस विद्यालय पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम आला अधिकारियों ने पहुंच कर विद्यालय के प्रबंधक विनय चौरसिया जी की सराहना की विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक से जब विनय चौरसिया के द्वारा वृक्षारोपण के लिए कहा गया तो जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ना चाहते हुए भी विद्यालय के प्रबंधक

विनय चौरसिया जी की प्रशंसा करते हुये यह कहते सुने गए की इसी तरह से हर विद्यालय पर अगर वृक्षारोपण किया जाय तो आने वाले समय में जो पर्यावरण के प्रति खतरा बना हुआ है वह कुछ हद तक टाला जा सकता है बीपीएमजी विद्यालय के प्रबंधक विनय चौरसिया ने भी विद्यालय पर आए जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक की तहे दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज हम सभी को पर्यावरण को सहेजने की जरूरत है अगर इसी तरह से हर विद्यालय पर पौधरोपण किए जाएं तो आने वाले समय में अपना जनपद वृक्षारोपण के मामले में नंबर एक पर होगा कहा की आज जब दमा टीवी खासी जैसी विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं इसका कारण पेड़ों को कटा जाना एवं बढ़ते गाड़ियों के दवाव से प्रदूषण फैल रहा है जो मानव के सेहत के लिये हानिकारक है कहा की पेड़ों से ही पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है इस मौके पर पूर्वांचल के प्रख्यात भोजपुरी गायक राजेश परदेशी, रामधनी यादव ,योगेश यादव ,लक्षण विशवकर्मा ,रमेश चौरसिया, दिनेश यादव आदि प्रमुख रहे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal