Home / Flash / बढ़ती मंहगाई भाजपा की देन- डॉ प्रमोद के. सिंह

बढ़ती मंहगाई भाजपा की देन- डॉ प्रमोद के. सिंह

सुजानगंज,जौनपुर । देश में डीजल एवं पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहा है जिससे जनता त्रस्त है। मोदी सरकार सभी पहलुओं पर असफल नजर आ रही है जिसके कारण वह धर्म और जाति की राजनीति कर रही है। उक्त बातें डॉ प्रमोद सिंह ने सुजानगंज बाजार में एक जुलूस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत बंद इसीलिए किया गया है

ताकि यह विरोध सरकार के पास तक पहुँच सके। सरकार के पास विकास को लेकर कोई मुद्दा नहीं है जिसके कारण जाति धर्म का मुद्दा उछाला जा रहा है। सस्ता देने का वादा करने वाली सरकार आज मंहगाई को काबू में नहीं कर पा रही जिसकी मार जनता को झेलना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के समीप से एक रैली निकाली गई जो चिरैया मोड़, सुजानगंज बाजार से होते हुए चैनपुर तक गयी। रैली में लोग तेजी से बढ़ रहे तेल के दामो के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस रैली में शेरबहादुर सिंह, बाबू शेख, दुर्गेश दुबे, हिमांशु सिंह, विमलेश पटेल, सत्यम मिश्र सहित अन्य रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *