Home / Flash / श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण महापर्व पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ तपस्या का दौर जारी है

श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण महापर्व पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ तपस्या का दौर जारी है

बांसवाडा (अरूण जोशी) । कुशलगढ केसरियानाथ मंदिर के समीप राज राजेन्द्र आराधना भवन में धर्म आराधना कराने हेतु कुशलगढ आये धर्माेतेजक परिषद के अहमदाबा से आये पार्थ बोहरा और सूरत से आये दीप दोसी ने कल्पसूत्र वाचन व प्रवचन देते हुए कहा कि

पर्यूषण महापर्व तप आराधना का पर्व है हमें हमारा परम धर्म परमात्मा की भक्ति करना,उनकी वाणी का श्रवण कर परमात्मा के बताये मार्ग पर चलना व आठ दिनो जयणा पूर्वक जीवन जीना,तप आराधना से हमें महापर्व को मनाना चाहिये। इस अवसर पर मूर्ति पुजक श्रीसंघ के अध्यक्ष कमलेश कावडिया,उपाध्यक्ष रमेश गादिया,नवयुवक परिषद अध्यक्ष अशोक श्रीमार,तरूण परिषद के रितेश चंडालिया व राजेन्द्र कोठारी,राजेन्द्र मेहता,पारस

मेहता,जयंतिलाल चांडालिया,पवन गादिया,पंकज लुणावत,अशोक लुणावत,ललित गोलेछा,आभा कावडिया,रंजना नाहटा आदि उपस्थित थे।
वही वर्धमान स्थानकवासी भवन में पेटलावद से स्वाध्यायी कराने आये निरज मुणत व रोहित कटकानी ने पर्यूषण महापर्व व धर्म आराधना के बारे में बताया कि यह पर्व महापर्व है इन आठ दिवस में अपनी देह को त्याग तपस्या से कुंदन की तरह किया जा सकता है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र गादिया,रजनीकांत खाबिया,सुंदरलाल सुराणा,राजेन्द्र चोपडा,रमेश तलेसरा,गोतम खादिया,सुरेश गादिया,मनोहरलाल गादिया,प्रकाश नाहटा आदि उपस्थित थे।
फोटो न.1 राज राजेन्द्र स्वाध्यायी भवन में धर्म आराधना करते समाजजन।
फोटो न.2 वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ में धर्म आराधना करवाते श्रावक

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *