Home / Flash / अधिशासी अधिकारी भदोही को कारण बताओ नोटिस

अधिशासी अधिकारी भदोही को कारण बताओ नोटिस

भदोही । उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कि अध्यक्षता में स्वछ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी शहरी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। जिसमें नगरो को ओडीएफ करने के सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका भदोही के अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थिति पर कारण बताओं नोटिस जारी किया। जिलाधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को कड़ी हिदायद देते हुए कहा कि ओडीएफ कार्य प्रगति की सभी नगर पंचायत व नगर पालिका स्थिति बेहद खराब है, इसे गम्भीरता से लेकर युद्धस्तर

पर लगकर प्रत्येक दशा मे 2 अक्टूबर तक ओडीएफ कराये। अन्यथा सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी निलम्बित करने की चेतावनी दी। और कहा कि डेली बेसेज पर कार्यो की मॉनीटरिंग कराकर जीओ टैगिंग, फोटो अपलोड अवश्य कराकर रिर्पोट प्रेषित करे। लाभार्थियों की शौचालय के प्रति जागरूक कराकर अच्छे ढ़ग से शौचालय बनायेगे, जो लाभार्थी पैसा देने के बावजूद कार्य नही कर रहा है, उसे तत्काल नोटिस जारी करे, यह भी कहे कि सभी नगर पंचायत व नगर पालिका को 15 सितम्बर तक शौचालय का कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण करा दे। अन्यथा की दशा में जबाब देही तय की जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा, जिला समन्वयक स्वछता सरोज पाण्डेय, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *