भदोही । जिले की सड़को पर अवैध रूप से चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रालियों के संचालको द्वारा बड़े पैमाने पर राजस्व की भी हानि पहुंचायी जा रही है। उक्त बाते उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र यादव ने कही। बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर शहर के स्टेशन रोड स्थित कोतवाली के समीप बालू

लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आने से शहर के मुल्ला तालाब जलालपुर निवासी मो. आसिफ नामक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियों से हो रही मौतो के बाद जिले का उपसंभागीय परिवहन विभाग ऐसे अवैध ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कही है। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र यादव ने बताया कि व्यवसायिक कार्यो में चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होने कहा कि ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन के साथ ही व्यवसायिक कार्यों में लगे ट्रालियों का भी रजिस्ट्रेशन कराया जाना आवश्यक है। ऐसे में अगर कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली का बगैर रजिस्ट्रेशन संचालन करते पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal