Home / Flash / बरसात का पानी भरा बस स्टैण्ड मे यात्रियों को उठानी पड़ी खासी परेशानी

बरसात का पानी भरा बस स्टैण्ड मे यात्रियों को उठानी पड़ी खासी परेशानी

आनन्दविहार ,दिल्ली । आज सुबह से हो रहीं मुसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली से सटे कौशांबी बस स्टैण्ड और आनन्द विहार जो कि दिल्ली से पूर्वांचल जानें के लिए यात्रियों को बस पकड़ने का प्रमुख बस स्टेशन हैं । इतनी

तेज बरसात हुई कि एकदम लबालब भर गया । बस स्टैण्ड मे पानी भर जाने की वजह से यात्रियो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । इस बस स्टैंड से पूर्वांचल जानें के लिए इलाहाबाद, गोरखपुर ,आजमगढ, बनारस, कानपुर ,लखनऊ इत्यादि क्षेत्रों तक की बसें संचालित होती हैं । बरसात के पानी जमा होने के कारण यात्री घुटनों तक पानी में चलकर बस पकड़ने को मजबूर दिखें। परिवहन विभाग की उदासीनता का आलम यह है कि यात्रियों से करोड़ों रूपया महीना सुविधा के नाम पर वसूलने के बावजूद भी सुविधा के नाम पर केवल वही ढाख के तीन पात वाली कहानी चरितार्थ कर रहा है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *