औराई(भदोही) । कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज बाजार के ग्राम सभा लमसड़ा गांव में बुधवार की सुबह बीते दिंनो से हो रही बरसात के जलजमाव और शीलन के चलते पुराना कच्चा मकान गिरने से हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान

दबकर नष्ट हो गया।हलांकि संयोग अच्छा रहा कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये।
बीते दिनों लगातार रुक-रुककर हो रही रिमझिम फुहारों व बारिश से लमसड़ा गांव निवासी शेषनरायन दूबे,अवध नारायण दूबे और काशीनाथ दूबे का पुराना कच्चा मकान बुधवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर पड़ा।जिसके चलते अन्दर रखा अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।वहीं घर गिरने के चलते करीब बंधी गाय चपेट मे आकर जख्मी हो गई।उनके घर गिरने से समस्या उत्पन्न हो गयी है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal